क्या आप भी तो नहीं ले रहे यहां से मिठाई:15 प्रतिष्‍ठानों पर छापा, सदर की मां रेवा स्वीट्स का लाइसेंस रद्द

News Desk
3 Min Read

 

जबलपुर। त्योहारी सीजन में मिलावट खोलो पर नकल करने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान चलाया हुआ है, इसी कड़ी में बीती रात कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर खाद विभाग की टीम ने कई जगह छापे मार कार्रवाई की। 15 जगह की गई छापेमारी में विभाग को कई जगह भारी अनियमिताएं मिली, खाद्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान 50 किलो दूषित खोवा और 20 किलो दूषित पनीर को नष्‍ट कराया साथ ही भारी गंदगी के बीच मिठाई और नमकीन बनाए जाने पर एक प्रतिष्‍ठान का लायसेंस भी निलंबित किया गया। निरीक्षण में गरूड़ दलों के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद थे।

इन प्रतिष्ठानों पर की गई कार्यवाही

जिन जगहों पर कार्यवाही की गई उसमें रांझी स्थित बप्पा स्वीट्स से खोवा और दही, गुप्ता स्वीट्स से पनीर, खोवा बर्फी और मैसूर पाक, कांचघर स्थित अपना स्वीट्स से खोवा और मिल्क केक, लालमाटी स्थित होलाराम स्वीट्स से खोवा और कलाकंद, शोभापुर स्थित बंगाली होटल से खोवा बर्फी और नमकीन के नमूने लिये गये। इसी प्रकार ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बागेश्वर ट्रेडर्स से पनीर, घी और फेट स्प्रेड, सदर केंट स्थित जैन स्वीट्स से खोवा, पेड़ा और नमकीन, नौदरा ब्रिज स्थित हीरा केक्स एण्ड स्वीट्स से खोवा, पेड़ा और डोडा बर्फी, भेड़ाघाट चौराहा स्थित केसरवानी स्वीट्स से खोवा, दुबई स्वीट्स से मीठा खोवा एवं बीकानेर स्वीट्स से कलाकंद, भेड़ाघाट स्थित देव स्वीट्स से खोवा और मिल्क केक, रामपुर स्थित गुप्ता स्वीट्स मार्ट से मिल्क केक, औरैया कटंगी बाईपास स्थित गुरुकृपा डेयरी से पनीर तथा पेंटीनाका सदर स्थित मां रेवा स्वीट्स से खोवा और इमरती के नमूने लिये गये।

सदर की मां रेवा स्वीट्स का लाइसेंस रद्द

निरीक्षण के दौरान शोभापुर स्थित बंगाली होटल से लगभग 50 किलोग्राम दूषित खोवा एवं 30 किलोग्राम एक्‍सपायरी डेट के नमकीन तथा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बागेश्वर ट्रेडर्स से लगभग 20 किलोग्राम दूषित पनीर नष्ट कराया गया। वहीं भारी गंदगी के बीच मिष्ठान्न और नाश्ता और अन्य खाद्य सामग्री बनाने, उनका गंदगी में भंडारण करने,एवं विक्रय पाये जाने पर सदर स्थित मां रेवा स्वीट्स का खाद्य पंजीयन सस्पेंड कर दिया गया। इस प्रतिष्ठान से खाद्य पंजीयन के निलंबन की अवधि में खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दुबे ने बताया कि कलेक्टर श्री राघवेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं दूषित खाद्य पदार्थों को बेचने से रोकने चलाये जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मौके पर खोवा, पनीर जैसे दुग्ध उत्पादों में स्टार्च, यूरिया, डिटर्जेंट तथा वनस्पति का रासायनिक परीक्षण किया जा रहा है। खोवा अथवा मिठाइयों में अपमिश्रण होना पाये जाने पर विक्रय रोकने के उद्देश्य से सम्पूर्ण मात्रा को जप्‍त कर विनिष्ट किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a review