भोपाल। भोपाल में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सड़क सुरक्षा के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, इंसान की जिंदगी से जरूरी कोई भी काम नहीं है, इसलिए चाहे जितनी भी जल्दी हो सुरक्षा को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि गाड़ी चलाते समय हेलमेट न पहनना, सीट बेल्ट का ना लगाना, यातायात नियमों का पालन न करना यह अपनी जिंदगी से खेलने जैसा है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सरकार बेहतर सड़के बना सकती है, हेलमेट बात करती है, कानून लागू कर सकती है लेकिन गाड़ी का हैंडल और गाड़ी का ब्रेक आपके अपने हाथों में है, इसलिए सड़क सुरक्षा को आदत नहीं बल्कि एक संस्कृति बनाने की जरूरत है। दरअसल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में सड़क सुरक्षा को लेकर भारत सरकार और मद्रास आईआईटी के सहयोग से सड़क सुरक्षा के लिए आधुनिक उपायों पर आधारित एडवांस एप्लीकेशन संजय एप का शुभारंभ किया।

संजय ऐप करेगा आपको सावधान
आपको बता दे की लोक निर्माण विभाग और सड़क विकास निगम लिमिटेड ने आईआईटी मद्रास और सेव लाइफ फाउंडेशन के साथ एक करार किया है। करार के अनुसार संजय ऐप के माध्यम से कोई भी सड़क क्षति या दुर्घटना की जानकारी साझा कर सकता है, संबंधित अधिकारी को 7 दिन में इस समस्या का समाधान करना होगा।
पहले ही मिल जाएगी ब्लैक स्पॉट की जानकारी
इस एप में ब्लैक स्पॉट अलर्ट सिस्टम भी जोड़ा गया है जो वाहन चालकों को पहले से चेतावनी देगा कि आगे खतरनाक स्थान है, यह ऐप गाड़ी चलाने वालों को पहले ही सूचित कर देगा कि आगे आने वाला मोड़ कितना खतरनाक है। प्रदेश में अब हर माह दो बार रोचक निरीक्षण कर को भावनाओं की गुणवत्ता की जांच होगी।

