सीएम डॉ मोहन यादव का लेट नाइट एक्शन: अचानक मुख्यमंत्री पहुंचे पुलिस हैडक्वार्टर, बोले लॉ एंड ऑर्डर से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

News Desk
1 Min Read

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लेट नाइट एक्शन लेते नजर आए, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अचानक रात को पुलिस हैडक्वाटर पहुंच गए जहां मुख्यमंत्री ने चीफ सेक्रेटरी डीजीपी एडीजी इंटेलीजेंस, पुलिस कमिश्नर भोपाल और अन्य अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान सीपीआरओ दीपक सक्सेना भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने रायसेन मामले में गिरफ़्तारी न होने पर नाराजगी ज़ाहिर की। सीएम ने मंडीदीप में चक्का जाम पर पुलिस की ढीली कार्रवाई पर भी एतराज जताया। मुख्यमंत्री ने भोपाल में लगातार बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर पुलिस कमिश्नर से जबाव तलब किया। सीएम ने पुलिस कमिश्नर से सभी वारदातों की विस्तृत जानकारी ली।

 

मुख्यमंत्री ने रायसेन की घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन को भोपाल मुख्यालय अटैच करने के निर्देश दिए। वहीं सीएम ने मिसरोद थाना प्रभारी को ही हटाने के निर्देश दिए। सीएम ने निर्देश दिए किए पुलिस सड़कों पर उतरे,किसी भी अपराधी को छोड़े नहीं, कठोर कार्रवाई करें. गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ायें, सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि, ढिलाई किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस के अधिकारी निरीक्षण करें, लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कारवाई करें।

Share This Article
Leave a review