डेस्क। टीवी सीरियल के इतिहास की सबसे चर्चित सीरीज ‘महाभारत’ में कर्ण का किरदार निभाकर के लोगों के दिलों में घर बनाने लोकप्रिय अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। पंकज धीरज की मौत की खबर से पूरे कलाकार जगत में शोक की लहर है, पंकज धीरज की खबर मौत की खबर से हर कोई अचंभित है। पंकज धीर का निधन बुधवार 15 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे हुआ। पंकज धीर लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे और कैंसर की इस इसी लंबी लड़ाई में वो जिंदगी की जंग हार गए। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक शोक में डूब गए हैं।

