जबलपुर, राज्य साइबर पुलिस जोन जबलपुर ने इंदौर से एक ऐसे गिरोह के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर उनके साथ धोखाधड़ी करते थे। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से कुल 14 लाख 16 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड: गिरोह का मुख्य आरोपी अनिकेत मात्रे इंदौर में कॉल सेंटर चलाता है। आरोपी लोगों को कॉल करके शेयर ट्रेडिंग से होने वाले मुनाफे का लालच देते थे फिर ठगी की राशि को ‘म्यूल अकाउंट्स’ (दूसरों के बैंक खातों) में ट्रांसफर करवाते थे।
बाद में उस राशि को नकद निकालकर अपने शौक और मौज-मस्ती पर खर्च करते थे।
साइबर सेल ने कानूनी कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 262/2022 के तहत धारा 419, 420, 34 IPC और 66D IT Act के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस टीम का नेतृत्व।
यह सफल कार्रवाई श्री प्रणय नागवंशी (पुलिस अधीक्षक, साइबर सेल) के निर्देशन और उमाकांत आमों (उप पुलिस अधीक्षक) के मार्गदर्शन में की गई। टीम में मुख्य रूप से निरीक्षक नीलेश अहिरवार, उपनिरीक्षक रामनरेश तिवारी और आरक्षक आलोक चौबे शामिल थे।

