जबलपुर में ABVP का भव्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन:प्रतियोगिता में शामिल हुए 2583 छात्र

News Desk
3 Min Read
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82?

जबलपुर, भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत के 27 जिलों में भव्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन आज किया गया जिसमे 82334 छात्र छात्राओं ने भाग लिया, इसी तारतम्य में जबलपुर महानगर द्वारा आज एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता एम.एल.बी. ग्राउंड में आयोजित हुई, जिसमें जबलपुर शहर के के 2583 विद्यार्थी उत्साहपूर्वक सहभागी बने। विद्यार्थियों की इतनी विशाल संख्या में उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया तथा बिरसा मुंडा जी के अद्वितीय योगदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा,स्वामी विवेकानंद एवं माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री माखन शर्मा ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा जी न केवल एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, बल्कि वे भारतीय जनजातीय समुदाय के गौरव, साहस और आत्मसम्मान के प्रतीक भी हैं।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र, समाज, इतिहास, संस्कृति एवं समसामयिक ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना था।


कई विषय किए गए शामिल।

प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल किए गए, जिनका विद्यार्थी अत्यंत उत्साह और गंभीरता के साथ उत्तर देते दिखाई दिए। परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतियोगिता संचालन की सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे समस्त विद्यार्थियों को सहज वातावरण में प्रतिस्पर्धा का अवसर मिल सका।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए परिषद के महानगर मंत्री आर्यन पुंज ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए आयाम प्रदान करते हैं तथा उनकी प्रतिभा निखारने का उत्तम मंच बनते हैं। पुंज ने यह भी बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम दिसंबर में घोषित किए जाएंगे और विजेताओं को परिषद द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा, जिसमें प्रथम पुरस्कार में स्मार्ट टैब, द्वितीय पुरस्कार स्मार्ट फ़ोन और तृतीय पुरस्कार में बाइसिकल है ।


भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जन्म शताब्दी को समर्पित यह आयोजन जबलपुर महानगर में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षण के रूप में स्मरणीय रहेगा। इस विशाल प्रतियोगिता में विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री माखन शर्मा ,महानगर मंत्री आर्यन पुंज,प्रांत छात्र प्रमुख अंचल मिश्रा, ऐश्वर्य सोनकर ,अनमोल सोनकर,मान्य पांडेय, अक्षत ताम्रकार, भास्कर पटेल, सत्यम पटेल, आयुष पटेल एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे । सभी ने मिलकर कार्यक्रम की व्यवस्था, पंजीयन, प्रश्न-पत्र वितरण, मूल्यांकन से लेकर अनुशासन प्रबंधन तक हर जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाया।

Share This Article
Leave a review