जबलपुर। जबलपुर के पनागर इलाके में होटल में संदिग्ध हालत में एक युवक की लाश मिली है, युवक का नाम चंद्रेश केवट बताया जा रहा है जो कि कल शाम 5:00 बजे से गायब था,जब युवक सुबह तक घर नहीं लौटा तो उसके परिजनो ने उसकी खोजबीन शुरू की काफी तलाश करने के बाद भी जब युवक का कोई पता नहीं लगा तो परिजनों ने मामले की शिकायत पनागर थाने में की। पनागर थाना पुलिस ने गुमशुदी का मामला दर्ज कर जब जांच शुरू की तो पता चला कि, पनागर हाइवे पर स्थित एक होटल में आकर एक व्यक्ति रुका है और वह दरवाजा भी नहीं खोल रहा है। पुलिस को डाउट होने पर पुलिस चंद्रेश के परिजनों को लेकर होटल पहुंची और अंदर जाकर देखा तो चंद्रेश की लाश होटल के कमरे में पड़ी मिली, युवक के पास में ही सल्फास की गोलियां भी पड़ी मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस प्रथम दृष्ट्या ये मानकर चल रही रहा है कि चंद्रेश ने जहर खाकर जान दी है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है उसके बाद ही जांच की दिशा आगे बढ़ेगी। पुलिस होटल वालों से भी पूछताछ कर रही है। सवाल उठ रहा है कि आखिर युवक का जब जबलपुर में घर था तो होटल में आकर क्यों रुका। युवक ने सल्फास की गोलियां कहां से लाई, उसने सल्फास की गोलियां क्यों खाई, इसके पीछे की वजह क्या है यह सारे सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश की जा रही है।

