जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर डुमना एयरपोर्ट से भयावह तस्वीर सामने आई है. जहां एयरपोर्ट के अंदर तेंदुए ने श्वान का शिकार कर लिया और यह सब कुछ कैद किया एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मियों ने, जी हां दिल दहला देने वाली ये live तस्वीर है जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के अंदर एक तेंदुआ घुस आया और वहां पहले से मौजूद श्वान का शिकार करने लगा तभी वहां तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने दरवाजे के पीछे खड़े होकर कैद कर लिया, हालांकि कर्मचारियों ने श्वान को बचाने का काफी प्रयास किया, सुरक्षा कर्मियों ने काफी सौर मचाया, दरवाजे को जम जमकर पीटा भी और तेंदुए के सामने चिल्लाया भी. लेकिन यह सारी कोशिशें नाकाम साबित हो गई और देखते ही देखते तेंदुआ श्वान को अपने जबड़े में फंसा कर ले गया।
दरअसल बीती रात जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट में तेंदुआ घूम रहा था. इसी दौरान तेंदुआ को देख श्वान जोर-जोर से भौंकने लगा. श्वान के भौंकने की आवाज सुनते ही सुरक्षा कर्मी अलर्ट हो गए. जैसे ही सुरक्षाकर्मी ने श्वान के सामने तेंदुओं को देखा, तब सुरक्षा कर्मी की आंखें फटी की फटी रह गई. थोड़ी ही देर बाद तेंदुए ने सुरक्षा कर्मियों के सामने ही श्वान का शिकार कर लिया. वही अब घटना का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया हैं.
श्वान को बचाने की सारी कोशिशें नाकाम
घटना के दौरान सुरक्षा कर्मियों की बातचीत से साफ है सुरक्षाकर्मी भी दहशत में है, उसके बावजूद दरवाजा पीट रहे हैं और सुरक्षाकर्मी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, दरवाजा भड़भड़ा दो नहीं तो तेंदुआ श्वान को ले जाएगा. यादव जी, श्वान को तेंदुआ मार देगा, जहां दूसरा सुरक्षाकर्मी कह रहा हैं अब क्या करें. तोड़ दे दरवाजा…लेकिन ओर रहे तो. तेंदुआ ने गर्दन पकड़ ली हैं. यहां एक या दो नहीं तीन-तीन तेंदुए हैं।

तेंदुआ ने पलक झपकते तोड़ दी गर्दन
वीडियो में साफ देखा जा सकता है, किस तरीके से श्वान के भौंकने के बाद तेंदुआ स्वान के नजदीक पहुंचता है और एकदम से झपट्टा मारता है. श्वान की गर्दन को मरोड़ देता है. जहां स्वान दम तोड़ देता है. श्वान के दम तोड़ने के बाद तेंदुआ मुंह में फंसा कर श्वान को दूसरी जगह ले जाता है. लेकिन सारी घटना देखने के बाद भी सुरक्षाकर्मी बेबस सा नजर आते हैं.
वन विभाग की टीम ने कसा शिकंजा, अलर्ट मोड पर
वहीं डुमना एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग से संपर्क किया है. जिसके बाद वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई है. जहां टीम अब तेंदुए पर नजर रखकर पकड़ने का प्रयास कर रही है. जहां वन विभाग की टीम को एयरपोर्ट भेजा जा रहा है. दूसरी तरफ कुछ दिन पहले ही डुमना रोड पर भी तेंदुआ घूमते हुए दिखाई दिया था.
एअरपोर्ट की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल?
घटना के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. जहां एयरपोर्ट की ऊंची दीवार होने के साथ ही सड़क पर फेंसिंग होने के बावजूद ♦आखिर एयरपोर्ट परिसर में जानवर कैसे दाखिल हो रहे हैं. लोगों को कहना है कहीं न कहीं कुछ खुला एरिया होगा, जिसके चलते जानवर का मूवमेंट एयरपोर्ट परिसर और पुरानी बिल्डिंग के नजदीक हो रहा है.

