हे राम! आफत में फंसी जान, रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो…

News Desk
2 Min Read

जबलपुर। जबलपुर के पनागर इलाके में पोल शिफ्टिंग के दौरान एक युवक की जान आफत में फस गई, बिना सुरक्षा कवच के पोल शिफ्टिंग के लिए कनेक्शन काटने के लिए चढ़ा युवक अचानक करंट की चपेट में आ गया, देखते ही देखते युवक का बैलेंस खराब हुआ और वह उल्टा लटक गया।

जब ऊपर लटका युवक तड़पने लगा और उतने में एक जोरदार ब्लास्ट हुआ और युवक पूरी तरह से अचेत हो गया। जिसके बाद आनन फानन में क्रेन के सहारे युवक को नीचे उतारा गया, युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसका इलाज जारी हैं।

बिजली विभाग को जानकारी दिए बिना पोल शिफ्ट

दरअसल पाटन के रैपुरा इलाके में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण के लिए पोल शिफ्टिंग का काम किया जा रहा था, बताया जा रहा है कि, ठेकेदार ने थोड़े से पैसे बचाने की लालच में बिजली विभाग को पोल शिफ्टिंग की जानकारी न देकर एक निजी कर्मचारी से ही काम कराया जा रहा था जिसके चलते इतना बड़ा हादसा हो गया, अब युवक जिंदगी और मौत के बीच में झूल रहा है वहीं बिजली विभाग द्वारा शिकायत पत्र भेजा गया है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

“इस पूरे मामले में शिकायत पत्र मिला है जिसके आधार पर जांच की जा रही हैं। जांच बिंदुओं के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। ” – विपिन ताम्रकार (थाना प्रभारी, पनागर)

वायरल वीडियो:

 

Share This Article
Leave a review