भोपाल:बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव धरतीपुत्र साबित हुए, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बिहार के 9 दौरों के दौरान 24 विधानसभा सीट पर धुंआधार प्रचार किया था। मोहन यादव ने बिहार की जिन 24 विधानसभा सीटों पर प्रचार किया था उनमें ज्यादातर सीटों पर बीजेपी ने जीत का परचम लहराया। बिहार विधानसभा में सीटों पर जीत की बात करें तो मुख्यमंत्री ने 100 के स्ट्राइक रेट से बीजेपी को जीत दिलाने में कामयाब रहे।
सीएम की जनसभाओं का विवरण।
दिनांक 15 अक्टूबर
कदमकुआँ, विधानसभा कुम्हरार, जिला पटना
विधानसभा बिक्रम, जिला पटना
दिनांक 17 अक्टूबर
जिला गया
विधानसभा हिसुआ, जिला नवादा
दिनांक 24 अक्टूबर
विधानसभा बगाह, जिला वेस्ट चंपारण
विधानसभा सिकता, जिला वेस्ट चंपारण
विधानसभा सहरसा, जिला सहरसा
दिनांक 29 अक्टूबर
विधानसभा कटोरिया, जिला बांका
विधानसभा नाथनगर, जिला भागलपुर
विधानसभा आलमनगर, जिला मधेपुरा
दिनांक 31 अक्टूबर
दीघा घाट, जिला पटना
दिनांक 02 नवम्बर
विधानसभा फुलपरास, जिला मधुबनी
विधानसभा फतुहा, जिला पटना
दिनांक 03 नवंबर
विधानसभा बांकीपुर, जिला पटना
विधानसभा मनेर, जिला पटना
विधानसभा मधेपुरा, जिला मधेपुरा
दिनांक 06 नवम्बर
विधानसभा बिफ्सी, जिला मधुबनी
विधानसभा वजीरगंज, जिला गयाजी
दिनांक 08 नवम्बर
विधानसभा बेलहर, जिला बांका
विधानसभा पिपरा, जिला मोतिहारी
विधानसभा बोधगया, जिला गया
दिनांक 09 नवम्बर
विधानसभा ढाका, जिला पूर्वी चंपारण
विधानसभा चिरैया, जिला पूर्वी चंपारण
विधानसभा नरकटिया, जिला पूर्वी चंपारण
विधानसभा मोतिहारी, जिला पूर्वी चंपारण
जनता विकास के साथ चलने का मन बना चुकी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजें वास्तव में उत्साह वर्धन करने वाले है। यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने 2014 के बाद नए प्रकार की विकासपरक राजनीति का दौर देखा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक-एक करके तीनों लोकसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुत मिला। भाजपा ने दिल्ली में भी अपनी सरकार बनाई है। उसी सिलसिले को जारी रखते हुए तीसरी बार बिहार में फिर एनडीए सरकार की वापसी हो रही है। पूर्ववर्ती समय में हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और अब बिहार यह बता रहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए की लहर चल रही है। तथाकथित कांग्रेस और उनके गठबंधन के दलों की जो कुव्यवस्थाएं हैं। उन्हें देखकर जनता अपना मन चुकी है और एनडीए के साथ विकास के साथ कदम से कम मिला करके आगे बढ़ना चाहती है
सीएम डॉ मोहन यादव थे स्टार प्रचारक।
पार्टी ने मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव को स्टार प्रचारक बनाया था। उन्होंने लगभग आधे बिहार में 28 सभाएं और रोड शो किए। सीएम डॉ मोहन यादव ने बिहार के जिन 26 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया था उन सभी सीटों पर NDA ने जीत का परचम लहराया है।

