मुख्यमंत्री डॉ यादव कल फिर बिहार में जमाएंगे माहौल, दो विधानसभा क्षेत्र गया और हिसुआ में करेंगे प्रचार

News Desk
1 Min Read

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शुक्रवार को एक बार फिर से बिहार में चुनावी माहौल बनाएंगे, सीएम डॉ मोहन यादव शुक्रवार 17 अक्टूबर को बिहार विधान सभा के गया और हिसुआ निर्वाचन क्षेत्र में धुंआधार प्रचार करेंगे। सीएम मोहन यादव बिहार विधानसभा निर्वाचन के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार के लिए गया निर्वाचन क्षेत्र में गांधी मैदान स्टेडियम और हिसुआ (जिला नवादा) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बागोदर हाई स्कूल में जन सभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री विधानसभा गया में भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रेम कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे तो वहीं हिसुआ विधानसभा में भी पार्टी प्रत्याशी अनिल कुमार के पक्ष में प्रचार करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 16 अक्टूबर को कुम्हार और बिक्रम विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया है।

Share This Article
Leave a review