भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बार फिर से ऐलान कर दिया कि इस बार फिर से चुनाव लड़ने जा रही है। जी हां उमा भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। उमा भारती ने कहा कि मैं 2029 का चुनाव लडूंगी तो झांसी से ही लडूंगी। उमा भारती ने कहा कि, मेरी इच्छा लोकसभा चुनाव लड़ने की ही है,पार्टी कहेगी तो चुनाव लडूंगी
पार्टी कहेगी तो मना नहीं करूंगी। उमा भारती ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा मैं राजनीति में हाशिए पर नहीं हूं। मैं गाय, गंगा यह कार्य राजनीति के लिए नहीं करती बल्कि दिल से कर रही हूं। इसके अलावा पॉलिटिकल में मेरी कोई और रुचि नहीं है।
गौ संवर्धन अभियान का शुभारंभ करेंगी उमा भारती
उमा भारती ने कहा कि, गोपाष्टमी पर 29 अक्टूबर को गौ संवर्धन अभियान का शुभारंभ करेंगी, यह अभियान डेढ़ साल तक चलेगा। उमा भारती ने नए गोचर बनाए जाएंगे,
ग्राम पंचायतों से सहयोग लिया जाएगा
इससे किसानों को जोड़ा जाएगा।
लाड़ली बहनों को 2 गाय दी जाएं
वहीं उमा भारती ने मांग कर डाली कि लाड़ली बहनों को 2 गाय दी जाएं, उमा भारती ने कहा कि 4 नवंबर को गंगा जी की सफाई का अभियान चलेगा, जिसमें सभी प्रदेशों से प्रमुख लोग प्रयागराज पहुंचेंगे। उमा भारती ने गाय तब बचेगी जब किसान चाहेगा,गौ और गंगा आत्मनिर्भर भारत की धुरी हैं।

