ट्रंप के टैरिफ से दिवाली की खुशियों पर लगाया ब्रेक:दिवाली में Ev खरीदना हुआ सपना

News Desk
2 Min Read

जबलपुर। अमेरिका के टैरिफ स्ट्राइक का असर अब दिवाली पर नजर आ रहा है, जी हां लोग जब धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल खरीदने के लिए शोरूम पहुंचे तो उन्हें मायूस होकर अपने घर लौटना पड़ा, बड़ी उम्मीद के साथ जब लोग इलेक्ट्रिक सेगमेंट के आउटलेट पहुंचे तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि उन्हें 3 महीने बाद ही गाड़ियां मिल सकती है क्योंकि मार्केट में स्टॉक ही नहीं है। दरअसल यह सब हुआ है अमेरिका के टैरिफ स्ट्राइक के चलते। इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट के जानकार बता रहे हैं कि पिछले दिनों अमेरिका के टैरिफ स्ट्राइक के चलते जिस तरह से चीन के प्लांट में काम रुका हुआ था उसके चलते पिछले दिनों ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट की गाड़ियों के रॉ मैटेरियल्स के पार्ट्स आना बंद हो गए थे तभी से यह वेटिंग का सिलसिला बढ़ता गया लेकिन जैसे-जैसे यह त्यौहार नजदीक आया गाड़ियों के वेटिंग का सिलसिला और लंबा हो गया। वर्तमान में जबलपुर के एक आउटलेट की बात करें तो करीब 400 गाड़ियों के वेटिंग लिस्ट है। जब हम इलेक्ट्रॉनिक सेगमेंट के चेतन शोरूम पहुंचे तो वहां पर एक आउटलेट पर 400 वेटिंग लिस्ट थी शहर में दो आउटलेट है जिसमें से दोनों आउटलेट कि यदि वेटिंग लिस्ट मिलाई जाए तो तकलीफ 800 वेटिंग लिस्ट है वहीं जब हम टीवीएस के इलेक्ट्रॉन के शोरूम पहुंचे तो वहां पर भी यही हालत मिले।

शोरूम पहुंचते ही उतर गई सूरत।

लोग बड़े अरमानों से अपने घरों से धनतेरस पर इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने के लिए पहुंचे थे लेकिन जब वह शोरूम पहुंचे तो वह भी निराश हो गए। लोगों का कहना है कि उन्होंने आज के दिन ही गाड़ी खरीदने का मुहूर्त बनाया था लेकिन जब वह दुकान पहुंचे तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया की 400 वेटिंग लिस्ट चल रही है यदि वह बुकिंग करना चाहते हैं तो 3 महीने के बाद ही उन्हें गाड़ी मिलने की संभावना है।

Share This Article
Leave a review