जबलपुर। जबलपुर रेलवे स्टेशन पर बेहद ही चौंकाने और शर्मनाक कर देने वाला मामला सामने है, जहां महज दो प्लेट समोसे के लिए एक यात्री की न केवल उसकी घड़ी छुड़ा ली गई बल्कि उसे कॉलर पड़कर मरने की कोशिश भी की गई। दरअसल यह सब हुआ जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर पीड़ित यात्री यात्रा के दौरान जबलपुर रेलवे स्टेशन पर उतरा और तभी वह प्लेटफार्म नंबर 6 पर लगी एक दुकान से समोसे खरीदे और अपने मोबाइल से समोसे की पेमेंट करने की कोशिश की लेकिन यूपीआई ट्रांजैक्शन फेल हो गया।
इतने ने ट्रेन प्लेटफार्म से रवाना होने लगी, प्लेटफार्म से ट्रेन निकलते देख यात्री बिना समोसे लिए ही ट्रेन की ओर भागने लगा लेकिन यह बात वेंडर को इतनी नागवारा गुजरी कि, उसने यात्री की कॉलर पड़कर पहले तो उसकी पिटाई की और फिर बाद में उसकी घड़ी छुड़ा ली। जबलपुर रेलवे स्टेशन में हुई शर्मनाक घटना का वीडियो जिसमें भी देखा वो चौकन्ना रह गया।
रेलवे प्रशासन हरकत में…

वहीं वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया है। जबलपुर DRM ने ट्वीट कर समोसा बेचने वाले वेंडर की शिनाख्त करने और कार्रवाई की जानकारी साझा की है।
मामले के सामने आने के बाद जबलपुर RPF ने आरोपी समोसा वेंडर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी वेंडर का लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई की जा रही है। पूरा मामला पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय के जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 की है।
“वीडियो के सामने आते ही रेलवे ने तुरंत एक्शन लेते हुए रेलवे स्टेशन पर दुकान लगाने वाले वेंडर के खिलाफ न केवल FIR की बल्कि वेंडर का लाइसेंस भी रद्द किया जा रहा है” कमल तलरेजा, डीआरएम

