स्विग्गी डिलीवरी बॉय बनकर हो रही थी शराब की तस्करी:स्विग्गी के फूड बॉक्स में शराब पहुंचाई जाती थी

News Desk
1 Min Read

जबलपुर: रांझी थाना टीआई उमेश गोल्हानी ने स्विग्गी फूड डिलीवरी बॉय बनकर शराब तस्करी करने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है जिसके पास से बड़ी मात्रा में देसी शराब की बोतले बरामद हुई है। पकड़ा गया युवक है लंबे समय से स्विग्गी फूड डिलीवरी बॉय की ड्रेस पहनकर अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहा था,आरोपी युवक स्विग्गी के फूड बॉक्स में शराब भरकर इसकी सप्लाई कर रहा था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि अभय जयसवाल स्विग्गी फूड डिलीवरी बॉय बनकर जगह जगह शराब की डिलीवरी करता है, सूचना के आधार पर रांझी थाना पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जब आरोपी युवक को पकड़ा तो वह स्विग्गी फूड डिलीवरी बॉय की ड्रेस पहना हुआ था और स्विग्गी के फूड बॉक्स में अवैध देशी शराब भरी हुई थी। पुलिस ने मामला कायम कर युवक से पूछताछ कर रही है, पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी शराब कहां से लाता था, इस धंधे में उसके साथ कौन-कौन लोग शामिल है और कब से गोरख धंधा चल रहा है।

Share This Article
Leave a review