भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कटनी मामले में दुख जताते हुए कहा है कि,अपराधी कोई भी हो, बक्शा नहीं जाएगा।
सीएम डॉ मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा- ‘कटनी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मैं दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घटना की जानकारी मिलते ही मैंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है।’ आपको बता दे कि, सीएम ने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


