सिवनी हवाला कांड: CM डॉ मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 11 पुलिसकर्मियों पर FIR

News Desk
4 Min Read

जबलपुर. सिवनी के हवाला कांड में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का एक बड़ा एक्शन देखने को मिला है।मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर डीजीपी कैलाश मकवाना ने एसडीओपी समेत 11 पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सीएम ने कहां हैं व्यक्ति बड़ा हो या फिर छोटा, कानून सबके लिए बराबर हैं.

वहीं इस मामले में अब 8 पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर दिया गया, जबकि बाकी आरोपी पुलिसवालों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। जबलपुर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा ने बताया कि, इस मामले में पूरी इन्वेस्टिगेशन जारी है आईजी ने कहा कि यदि जांच में यह पाया जाता है कि, इस मामले में और लोगों की भी संलिप्तता है तो उनके खिलाफ भी मामला कायम किया जाएगा।

प्रदेश में कानून सबके लिए बराबर है। बेहतर कार्य के लिए हम प्रोत्साहन देंगे, अधिकारी कर्मचारी की पीठ थप थपाएंगे, प्रमोशन भी देंगे, लेकिन कोई गलती करेगा तो हम छोड़ने वाले नहीं हैं – डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री

इनके खिलाफ हुई एफआईआर..

1. पूजा पांडे, एसडीओपी
2, उप निरीक्षक अर्पित भैरम (थाना प्रभारी, बंडोल)
3. प्रधान आरक्षक 203 माखन (एसडीओपी कार्यालय, सिवनी)
4. प्रधान आरक्षक 447 रविन्द्र उईके (रीडर, एसडीओपी कार्यालय सिवनी)
5. आरक्षक 803 जगदीश यादव (एसडीओपी कार्यालय, सिवनी)
6. आरक्षक 306 योगेन्द्र चौरसिया (एसडीओपी कार्यालय, सिवनी)
7. आरक्षक चालक 582 रितेश (ड्राइवर, एसडीओपी कार्यालय सिवनी)
8. आरक्षक 750 नीरज राजपूत (थाना बंडोल, सिवनी)
9. आरक्षक 610 केदार (गनमैन, एसडीओपी सिवनी/8वीं वाहिनी विसबल, छिंदवाड़ा)
10. आरक्षक 85 सदाफल (गनमैन, एसडीओपी सिवनी/8वीं वाहिनी विसबल, छिंदवाड़ा)

अब जबलपुर में होगी मामले की जांच

शिवानी हवाला कांड की अब पूरी जांच जबलपुर में की जाएगी, जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा ने जांच के लिए SIT का गठन किया है, जिसका प्रमुख क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी जितेंद्र सिंह को बनाया है।


जानिए, आखिर क्या है पूरा मामला…

दरअसल, 8-9 अक्टूबर की दरमियानी रात सिवनी जिले में पदस्थ CSP पूजा पांडे को सूचना मिली कि कटनी जिले से हवाला कारोबारी भारी भरकम रकम लेकर महाराष्ट्र की ओर जा रहे है, इस बात के इनपुट मिलते ही सीएसपी महिला पूजा पांडे ने अपने अधीन आने वाले बंडोल थाने के टीआई को हवाला कारोबारियों की गाड़ी का पीछा करने को कहा . इसी दौरान लखनवाड़ा थाने पास हाइवे पर सीएसपी पुलिस कांस्टेबलों को लेकर पहुंच जाती हैं. पीछे से बंडोल थाना प्रभारी भी आ जाते हैं. दावा है कि यहां क्रेटा कार रुकवाई गई और कारोबारियों के पास मिले 2 करोड़ 96 लाख रुपए छीन लिए गए ।

सीएसपी ने खेला था 50-50% का खेला

रकम लूटने के बाद पूजा पांडेय ने कारोबारियों अपने ऑफिस बुलाया और 2 करोड़ 96 लाख रुपए का 50-50 % बांटने की बात बोलकर रकम का बंटवारा कर लिया गया। वहीं रकम कम निकलने पर रायता फैलाया। बताया जा रहा है कि, हवाला कारोबारियों ने जब बंटवारे की रकम गिने तो 50-50% के अनुसार 1.48 करोड़ की पूरी रकम नहीं मिली, उसमें 25 लाख रुपए कम निकले जिसके बाद कारोबारियों ने अगले दिन मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज करवाई। इस बात की खबर बाहर आते ही हड़कंप मच गया।

 

 

Share This Article
Leave a review