मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर में करेंगे एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का शुभारंभ, टेक्नोलॉजी फर्स्ट इकोनॉमी विजन होगा प्रस्तुत

News Desk
1 Min Read

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल यानी 13 नवंबर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजनीति इंदौर में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 कर रहे है। यह कॉन्क्लेव इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। मुख्य मंत्री की मंशा है कि, मध्य प्रदेश को भी तकनीक, नवाचार और निवेश का वैश्विक केंद्र बनाया जाए। इसी कड़ी में मुख्य मंत्री इस कार्यक्रम में राज्य की तकनीकी और औद्योगिक प्रगति के अगले चरण की रूपरेखा भी प्रस्तुत करेंगे। यही नहीं कॉन्क्लेव में राज्य सरकार का टेक्नोलॉजी फर्स्ट इकोनॉमी विजन भी प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा भी करेंगे। कॉनक्लेव में एमपीएसईडीसी के अंतर्गत नई इकाइयों का उद्घाटन और नई परियोजनाओं का भूमिपूजन भी होगा,
कॉनक्लेव में मध्यप्रदेश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी नीति 2025 का मसौदा भी प्रस्तुत होगा जिसका उद्देश्य उज्जैन को भारत के उभरते अंतरिक्ष नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करना है,जो इसकी खगोलीय विरासत को आधुनिक अंतरिक्ष अनुप्रयोगों से जोड़ेगा।

Share This Article
Leave a review