भोपाल,6 वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा हो गई है, जिसमें मध्यप्रदेश को दो कैटिगरी में सम्मान प्राप्त हुआ। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले को पूर्वी क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार मिला है तो वहीं खंडवा जिले की ग्राम पंचायत कावेश्वर ने सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत श्रेणी में संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। पुरस्कारों की घोषणा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
18 नवंबर को राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार।
यही नहीं प्रदेश को “जल संचय-जन भागीदारी” में भी अव्वल स्थान मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 नवंबर को पुरस्कार देंगी। इनमें
खरगोन को पूर्वी क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार और खंडवा की ग्राम पंचायत कावेश्वर को दूसरा स्थान शामिल है। सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत कैटेगी में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला है।
50 शहरी निकायों में गुना जिले को प्रथम रैंक
“जल संचय-जन भागीदारी” पहल में भी वेस्टर्न-जोन की श्रेणी एक में पहला पुरस्कार ईस्ट निमाड़ को मिला है। श्रेष्ठ 50 शहरी निकायों में गुना जिले को प्रथम रैंक मिला है। जिलों में कैटेगरी तीन में गुना, बैतूल, धार, देवास, सिवनी और खरगोन का चयन हुआ है। यह पुरस्कार प्रदेश के लिए गौरव की बात है

