सीएम डॉ मोहन यादव ने दी करोड़ों की सौगात: बोले बेतवा से बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेगी

News Desk
2 Min Read

पन्ना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बार फिर से पन्ना जिले को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने शाहनगर को नगर पंचायत बनाने समेत पवई विधानसभा में कई घोषणाएं भी की। इस दौरान सीएम ने कहा कि केन बेतवा से बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेगी।

सीएम डॉ मोहन यादव बुधवार को पन्ना जिले की पवई विधानसभा क्षेत्र के शाहनगर पहुंचे। जहां उन्होंने विशाल आमसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देने के लिए 82 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न निर्माण व विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। सभा स्थल पर खास बात यह रही कि लाडली बहना योजना से जुड़ी महिलाएं भारी संख्या में मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों के उत्साह का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना बनने से किसान समृद्ध होंगे और बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। मुख्यमंत्री ने पवई विधानसभा में घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। उन्होंने साइन नगर और रायपुर में नवीन कॉलेज बनाने की घोषणा की। बोरी मार्ग का उन्नयन करने की बात कही है। दो नवीन स्वास्थ्य केंद्र भी खोले जाएंगे। पुराने बांधों का सुधारीकरण का कार्य भी किया जाएगा। साथ ही पवई विकासखंड के शाहनगर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा भी की है।

Share This Article
Leave a review