भोपाल, भोपाल में डॉ मोहन यादव की कैबिनेट की बैठक में आज कई अहम निर्णय लिए गए , मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निर्देश दिए की निर्देश दिए कि प्रदेश कि लाडली बहनों को आर्थिक रूप से और ज्यादा मजबूत किया जाएगा, यही नहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के अनाथ बच्चों को चार-चार रुपए महीना दिए जाने के भी निर्देश दिए हैं इस तरह से पूरे प्रदेश में 33 हजार 346 बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा जिसके लिए कैबिनेट ने एक हजार 22 करोड़ की मंजूरी दी। कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि, प्रदेश की बहनों को अब तक करीब 45 हजार करोड़ से ज्यादा की सहायता राशि दी जा चुकी है। डिप्टी सीएम ने बताया कि, आगर मालवा जिले में विधिक सेवा प्राधिकरण के लिए नवीन पदों को स्वीकृति दी गई है जिसके चलते सरकार पर 59 करोड़ का भार आएगा। वहीं कैबिनेट की बैठक में किसानों की लैंड पुलिंग पर भी चर्चा हुई जिसमें किसानों के हित में फैसला लेते हुए किसानों की जमीन की लैंड पुलिंग न करने का फैसला लिया गया है।

इसके साथ ही प्रदेश के 12 जिलों के लिए आयुष चिकित्सालय खौलने और इसके लिए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है। जिसके तहत भोपाल, इन्दौर, नरसिंहपुर, मण्डलेश्वर (खरगौन), बालाघाट, गुना, भिण्ड, सीहोर, अमरकंटक (अनूपपुर), पन्ना, श्योपुर एवं शुजालपुर (शाजापुर) में 50 बिस्तरीय अस्पताल खुलने का फैसला लिया गया।
बैठक में बडवानी जिले में 30 बिस्तरीय चिकित्सालय के संचालन हेतु 373 पद एवं 806 मानव संसाधन सेवाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है।

