भोपाल, उज्जैन में होने सिंह हस्त को लेकर डॉक्टर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास पर एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में मुख्यमंत्री ने एक ऐतिहासिक और बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि सिंहस्थ का स्वरूप विश्व तो देखेगा, लेकिन लैंड पूलिंग किए बिना। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में सीएम निवास में किसान संघ, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, उज्जैन के जनप्रतिनिधिगण और जिला प्रशासन उज्जैन के साथ बैठक की, बैठक में सिंहस्थ के आयोजन को लेकर समग्र रूप से चर्चा की गई. सिंहस्थ का आयोजन दिव्य, भव्य और विश्वस्तरीय करने के लिए हर संभव प्रयास करने पर सहमति बनी।
मुख्य मंत्री ने कहा कि, साधु संतों, किसानो के हितों का व्यापक रूप से ध्यान रखा जायेगा. चर्चा के बाद सिंहस्थ लैंड पूलिंग को निरस्त करने का निर्णय लिया गया, इस कड़ी में मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन विकास विभाग और जिला प्रशासन को आदेश जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा , किसान संघ की और से महेश चौधरी, कमल सिंह आँजना, अतुल माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण पटेल, भरत बैस, रमेश दाँगी बीजेपी संगठन की और से बीजेपी नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री कमलेश बैरवा, महामन्त्री जगदीश पांचाल और आनंद खींची उपस्थित रहे. किसान संघ द्वारा मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया गया।
सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा फैसला: विश्व देखेगा सिंहस्थ का वैभव, लेकिन लैंड पुलिंग किए बिना
Leave a review
Leave a review

