मुंबई। यह मैच इत्तेफाक है कि, गोवर्धन पूजा के दिन ही फिल्मी जगत की बड़ी हस्ती गोवर्धन असरानी का निधन हो गया। जी हां अपनी अदाकारी से लोगों को हंसा हंसा कर लोगों को लोटपोट करा देने वाले फिल्मकार गोवर्धन असरानी, गोवर्धन पूजा के दिन ही इस दुनिया को अलविदा कह गए।
भारतीय सिनेमा का वह प्यारा चेहरा, जिसने अपनी कॉमिक टाइमिंग और अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाई, वो अब हम सबके बीच नहीं रहा।
गोवर्धन असरानी कॉमेडी किंग का दूसरा नाम बन गए थे. असरानी का कॉमेडी रोल में अमूल्य योगदान रहा है. वो मूल रूप से जयपुर के रहने वाले थे. असरानी सेंट जेवियर्स स्कूल जयपुर से पढ़े थे। गोवर्धन आसानी के निधन के बाद फिल्मी दुनिया में शोक की लहर है।

