भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी आम लोगों की तरह भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में दीपावली की पूजा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश और देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,वो कामना करते हैं कि, दीपावली का यह त्यौहार प्रदेश और देशवासियों के जीवन में उत्साह,उमंग और रोशनी भरे। सीएम ने कहा कि, वो कामना करते है कि लोगों की जिंदगी से अंधेरा दूर हटकर उनकी जिंदगी रोशन हो।
स्वदेशी अभियान पर जोर
इसी के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वदेशी अभियान को दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाते हुए लोगों से अपील की कि, प्रदेशवासी भी इस मौके पर संकल्प ले कि, वह भी इस स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में, अपने जिलों और स्थानीय लेवल पर हाथ से बनी चीजों को ही खरीदें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हम स्थानीय स्तर पर बने लोगों के हाथों की चीजें खरीदते है तो यह अभियान कई लोगों की जिंदगी में खुशियां भरता है।

