अगले महीने यानी अक्टूबर से कई ऐसे बदलाव होंगे, जिनका सीधा प्रभाव आम आदमी की जेब या फिर उनके लाइफस्टाइल पर पड़े. इन नियमों में रेलवे टिकट से लेकर नेशनल पेंशन सिस्टम से जुड़े रूल्स शामिल हैं.
साथ LPG गैस की कीमतों में भी बदलाव दिखाई देखा. इसका असर भी अपकी जेब पर ही पडे़गा, तो चलिए अब आपको अगले महीने नियमों में होने वाले पांच ऐसे बदलाव के बारे में बताते हैं, जिनका सीधा असर आप पर होगा.
टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव
1 अक्टूबर 2025 से रेलवे एक नई पॉलिसी लागू करने जा रहा है. इसके तहत रिजर्व्ड जनरल टिकट IRCTC की वेबसाइट या ऐप के जरिए बुक करते समय रिजर्वेशन खुलने के पहले आधार-बेस्ड ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा. इस कदम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि रिजर्वेशन सिस्टम का फायदा रियल यूजर्स तक पहुंचे.
मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क
इसके अलावा पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क (MSF) नाम का नया रूल ला रही है, जो 1 अक्टूबर से लागू हो सकता है. इसके तहत नॉन-गवर्नमेंट सेक्टर के सब्सक्राइबर्स एक ही PAN या PRAN के तहत कई स्कीम्स में निवेश कर सकेंगे.
EPFO 3.0 के तहत कर्मचारियों को पीएफ का पैसा एटीएम से निकालने की सुविधा मिल सकती है. इस संबंध में श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में 10-11 अक्टूबर को एक बैठक होगी. इस बैठक में इसको लेकर फैसला हो जाएगा.
ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा नया कानून
ऑनलाइन गेमिंग को बढ़ावा देने और रेगुलेट करने वाला नया कानून भी एक अक्टूबर से लागू होने जा रहा है. इस कानून के तहत देश में किसी भी प्रकार के ऑनलाइन जुए, सट्टेबाजी और रियल मनी गेम्स की अनुमति नहीं होगी.
LPG सिलेंडर की नई कीमत
पिछले कुछ महीनों से LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती हो रही है. ऐसे में इस बार भी LPG सिलेंडर सस्ता होने की उम्मीद है. बता दें कि सितबंर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 51.50 रुपये कम हो गई थीं.

